जीवन है तो संघर्ष है,
कभी गम कभी हर्ष है,
हार है कभी जीत है,
जीवन की यही रीत है,
मुसीबतों से डरो नहीं,
हर मुसीबत एक सीख है,
जीवन है तो संघर्ष है,
कभी गम कभी हर्ष है,
हर समस्या का हल है,
आज नहीं तो कल है,
समय का सब खेल है,
कोई पास कोई फेल है,
आज फेल हुआ, कल होगा पास,
जीवन से बस रख तू आस,
हर दिन तू कर प्रयास,
जब तक जीवन तब तक आस,
बिन संघर्ष के मिले विफलता,
करें प्रयास तो मिले सफलता,
सुख दुःख आना जाना है,
जीवन ही खोना पाना है,
जीवन है तो संघर्ष है,
कभी गम कभी हर्ष है,
प्रयासों से संतुष्टि है,
संघर्षरत यह सृष्टि है|
"बेचैन"


