जीवन में संघर्ष आपको सच में जीना सिखाता है,
मजबूत हो जाते हैं हम जब बुरा समय भी आता है,
साथ मिले जो अपनो का तो हौसले परवान चढ़े,
एकता से हिम्मत मिलती है और कामयाबी की ओर बढ़ें,
एक और एक ग्यारह होता है बात यह हमने मानी है,
एक गया तो रहे अकेले, बस यही जिन्दगानी है,
हर रात की सुबह हुई है, हर मुश्किल का अंत हुआ,
संघर्ष ही जीवन है, संघर्ष ने ही सफलता को छुआ,
डरो नहीं संघर्ष करो, सफलता एक दिन पाओगे|
आज यदि तुम रोते हो तो फिर कल मुस्कुराओगे|

