भूल हुई जो मुझसे,
प्रभु मुझे माफ़ करो,
आया हूँ मैं शरण आपकी,
आप ही मेरा इंसाफ़ करो,
हे प्रभु, हे तारणहार,
नाव फंसी मेरी मझधार,
हाथ जोड़कर करूँ मैं विनती,
भवसागर से कर दो पार,
दया करो हे पालनहार,
आया हूँ मैं तेरे द्वार,
मेरा है विश्वास आप पर,
टिकी हुई है आस आप पर,
कृपा दृष्टि एक बार करो,
कष्ट कलेश प्रभु मेरे हरो |

