पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा,
करते हम सबकी हैं रक्षा,
खतरों की करते पहचान,
जिससे सब होते सावधान,
गलती करने से हैं रोकते,
नियम तोड़ने पर हैं टोकते,
नित्य नई देते सिखलाई,
उद्देश्य एक- समाज की भलाई,
रखते हर दम सबका ध्यान,
सब करते इनका सम्मान,
इनसे सुरक्षित हमारी जान,
बढ़ाते हैं देश का मान।
"बेचैन"
