मेरी बेटी मेरी जान,
मुझको तुझ पर है अभिमान,
पढ़- लिख तुमने नाम कमाया,
मात-पिता का मान बढ़ाया,
तुम मेरी आँखों का तारा,
तुम पर मैंने यह जग वारा,
बेटी मेरी मेरा सहारा,
रिश्तों का अहसास यह प्यारा,
हुआ विवाह, हुई आंख से ओझल,
याद में बहते हैं अश्रु - जल,
सदा सुखी तू रहे सुहागन,
तुझमें बसता है मेरा मन,
मन में मेरे यह है आशा,
हर जनम तुझ सी बेटी पाऊँ,
जीवन में तू पाए सफलता,
तेरे नाम से मैं जाना जाऊँ|
"बेचैन"
