माँ की ममता, माँ का प्यार,
माँ बिना सूना घरबार,
माँ मेरी खुशियों का खजाना,
बिन माँ के यह जग बेगाना,
माँ जो गई, घर हुआ वीरान,
मैं था मेरी माँ की जान,
माँ तेरी मुझे याद सताती,
हर दिन मुझको है तड़पाती,
छोड़ गई तू मुझे अकेला,
अजब गजब दुनिया का खेला,
जब तू थी तेरी कदर न जानी,
कितना था मैं भी अज्ञानी,
बेटा तेरा मैं नादान,
माँ मेरी मुझे दे दो ज्ञान,
जब तुझे खोया, तब यह जाना,
तेरे बिन सूना है जमाना,
तेरे प्यार को तरस रहा हूँ,
बिन बारिश के बरश रहा हूँ,
मैं न समझा तेरा प्यार,
गलत किया जो हो व्यवहार,
माँ मेरी मुझे माफ तू करना,
जी न पाऊँगा मैं वरना,
माँ मेरी मुझे दो वरदान,
हर जनम बनु तेरी संतान|
" बेचैन "
