बिन गलती के सजा क्यूँ,
पापियों को मजा क्यूँ,
सत्य की हार क्यूँ,
असत्य का प्रसार क्यूँ,
भाई - भाई में जंग क्यूँ,
मानसिकता है तंग क्यूँ,
सच्चे का अपमान क्यूँ,
झूठे का सम्मान क्यूँ,
अपनो में दूरी क्यूँ,
सपनो में मजबूरी क्यूँ,
दिल में है दर्द क्यूँ,
सांत्वना है सर्द क्यूँ,
बिन गलती के सजा क्यूँ,
पापियों को मजा क्यूँ,
सत्य की हार क्यूँ,
असत्य का प्रसार क्यूँ,
जाति धर्म का दंगा क्यूँ,
भाईचारे का धंधा क्यूँ,
चरित्र का पतन क्यूँ,
आपस में है जलन क्यूँ,
रिश्तों में दूरी क्यूँ,
पैसा है जरुरी क्यूँ,
निर्दोष को जेल क्यूँ,
दोषियों को बेल क्यूँ,
बिन गलती के सजा क्यूँ,
पापियों को मजा क्यूँ,
सत्य की हार क्यूँ,
असत्य का प्रसार क्यूँ|
" बेचैन "
