मिला मुझे जो साथ तुम्हारा, 

थाम लिया जो हाथ हमारा, 


जीने की हिम्मत है आई, 

आप जैसा मिला मुझे भाई, 


राम ने जीता रावण को, 

लक्ष्मण जी का साथ था, 


हार हुई जो रावण की, 

विभीषण का ही हाथ था, 


भाई- भाई का साथ जो हो, 

हर मुश्किल आसान हुई, 


दुनिया से लड़ सकते हैं, 

अपनो की पहचान हुई,


भटक गया मैं इस दुनिया में, 

आप ने राह दिखाई है, 


खुशकिस्मत और भाग्यशाली हूँ, 

मुझे मिला आप सा भाई है|


बेचैन