"Tu Liye Ghaneri Raat" is a #poetry written and recited by #Bebaar which shows the bubbly #love feelings of a guy after seeing his #crush. It is endeavoured to capture the full throttle smile and butterflies in the stomach through this poem. A term '#Sakht Launda', commonly used by '#ZakirKhan' is utilised in the last verse of the poem. It is performed at #A2 The Park Hotel, Chennai in an #Openmic organised by #CFTevents.
The written form of poetry is as follows:
तू लिए घनेरी रात आंखों में, जब अपनी भौहैं उठाती है
मैं देर शाम के सूरज सा, किसी समंदर में डूब जाता हूं।
तू लिए बवंडर गालों में, तूफ़ां सी चलती आती है
मैं उसी तूफ़ां में बेचारी, किसी कश्ती सा थर्राता हूं।
तू लिपस्टिक वाले होठों से, जब कभी सीटियाँ बजाती है
मैं खुदको कितना भी रोकूँ, किसी कटी पतंग सा लहराता हूँ।
तू लिए रजिस्टर बाहों में, जब लहराती सी जाती है
मैं बिन बाइंडिंग की खुली किताब के पन्नों सा उड़ जाता हूं।
तू सफेद सूट के साथ वाली, जब रंगीन चुन्नी लहराती है
मैं क्या बताऊँ तुझको पगली, बस अंदर तक हिल जाता हूं।
तू कोई किस्सा बचपन का, जब यूं हस हस के बतलाती है
मैं नहीं हूं कोई कल का आशिक़, दिल को ये समझाता हूं।
पर जो तू हसते हसते, मेरे हाथों से हाथ मिलाती है
अब तक तो मैं लौंडा सख़्त था, पर यहां मैं पिघल जाता हूं।
~ प्रशान्त 'बेबार'

