Kya Sunayu Tujhe - A romantic poetry is the romantic writing by Bebaar. It depicts the deep emotional attachment with your loved ones. Romanticism is often relate with just love, however various phases like soul voice love and sublimation also tend to describe romanticism. It is somewhat reflected in this piece of work.
काश ख़ुदा करे
किसी सहर मेरी यह हसरत ख़्वाब में आये तुझे
इसी बहाने सही, दिल की बात तो बताऊँ तुझे
सामने तेरे तकिये पे, टिक के रात भर
पूरी पूरी रात, इकटक सुनता जाऊँ तुझे
हथेली पे सेकी सारी रात जो बैरन नींद
सुबह माथे पे सजाके, ऐसे सुलाऊँ तुझे
हसीं ख़्वाबों में तेरे, थोड़ा और क़रीब जाके
गर्म साँसों से अपनी गुदगुदाऊँ तुझे
और हो बेचैन जब तू यहाँ वहाँ ढूंढे
तब अपनी आहट तक, न जताऊँ तुझे
तेरे गालों के गड्ढ़ों को मैं अपने होठों से भरदूँ
रोज़ ऐसा ही कुछ करके, हौले से जगाऊँ तुझे
तेरे नक्श, तेरी भोहों को अपनी बेहिसाब सहलाहट से
कोई हसीन मूर्ति सा, अपने हाथों से बनाऊँ तुझे
तेरी लटों को तेरे कान के पीछे लगा
और माथे की शिकन को अपनी उंगली से मिटा
कोई ऐसा एहसास तो दे जाऊँ तुझे
वैसे आँखों से तो मैं सब कह ही देता हूँ
इन कमबख़्त लफ़्ज़ों में बता,
क्या सुनाऊँ तुझे
क्या सुनाऊँ तुझे ।
~ प्रशान्त 'बेबार'

