#Heartbreak is not just in love, but also when you fail to convince your parents about your favourite #career path, or when you can't bring #smiles to your loved ones, or even when you can't complete your most desiring trip, this all give heartbreak either to you or your loved ones. This nazm 'Bas dil nhi tootne dunga' is about new year #resolution for the same. Hope you enjoy :)
The poetry in text form is as follows:
बस दिल नहीं टूटने दूँगा
तारीख़ इकत्तीस है, चांद भी अब पुराना है
कल के नए साल के लिए, एक रेसोल्यूशन बनाना है
क्या है ऐसा ख़ास, जो इस साल हासिल करूँगा,
रोज़ जल्दी उठूँगा या सिगरेट नहीं पियूँगा
ज़्यादा नहीं ख़र्चउँगा या थोड़ा कम मरके जियूँगा
क्या है ऐसा ख़ास, जो इस साल हासिल करूँगा।
थोड़ा सोचा, समझा, फिर लगा
हाँ ! इस साल बस, दिल नहीं टूटने दूंगा.. -2
जो बनते हैं अरमां बुलबुले से, वक़्त की सतह पे
चाहें पलकों में संभालूं, पर नहीं फूटने दूंगा।
हाँ ! इस साल बस, दिल नहीं टूटने दूंगा..
कॉलेज की कैंटीन वाली या आफिस के टक शॉप की
बस उसके साथ वाली गर्म, चुस्की नहीं छूटने दूंगा
हाँ ! इस साल बस, दिल नहीं टूटने दूंगा..
चाहें लव्ज़ कम पड़ जाएं या हिम्मत साथ छोड़ दे
जो हैं जज़्बात क़ैद सीने में, वो नहीं छूटने दूंगा
हाँ ! इस साल बस, दिल नहीं टूटने दूंगा..
बड़े सलीके से पिरोया है, जिन सबने होके रेज़ा रेज़ा
उन यार, दोस्त और घर की, माला नहीं बिखरने दूंगा
हाँ ! इस साल बस, दिल नहीं टूटने दूंगा..
इन रंजिशों के दौर में, लोग रख़ते है दिल में कितने गुमा
तुम दोस्त हो,प्यार हो,या कोई अपने, तुम्हें नहीं रूठने दूंगा
हाँ ! इस साल बस दिल नहीं टूटने दूंगा..
हाँ ! इस साल बस दिल नहीं टूटने दूंगा ।।
~ प्रशान्त 'बेबार'

