एक थप्पड़ ही तो है, 

पति पत्नी के बीच ऐसा होता रहता है 

वो औरत ही क्या जो 

इतना सहन ना कर सके 

अगर हर कोई करे तुम्हारी तरह 

तो चलेगें कैसे सब घर


तुम्हें सोचना होता हैं 

परिवार के बारे में, 

बच्चों और इस समाज के बारे में 

क्यु मचा रही हो इतना हंगामा

यहा हर रोज हजारों मार खा कर सोती हैं, 


पति के हर गुस्से और तकलीफ को

खत्म करना फर्ज जो ठहरा तुम्हारा 

तो फिर क्यु ये तमाशा कर रही हो 

शायद भूल गई माँ तुम्हारी समझाना तुम्हें 

आम सी बात हैं ये होना 

और रहना खामोश समाधान है तुम्हारा 


क्या तुमने देखा नहीं 

मार खाते अपनी माँ को 

कब उन्होंने घर छोड़ने की बात कही 

फिर तुम पे कैसा ये भूत सवार है 


वो प्यार कर्ता है तुमसे क्या ये काफी नहीं 

फिर क्यु ये ईच्छा, सपनों को लिये फिरती हो 


तुम्हें क्या लगता हैं पति को 

छोड़ना आसान होगा 

तुम्हारा भाई, बाप और ये समाज तुम्हारे खिलाफ होगा 

क्यु देगी वो माँ साथ तुम्हारा 

उनको किसी ने ये बतलाया कहा कभी 

क्यु रखेगा कोई तुम्हें मायके मे 

वो तो जन्म से घर था पराया 


चुपचाप रहो सब सहती रहो 

होठों पे हँसी एक नकली रखों 

भूल जाओगी या हो जाएगी 

आदत इनकी 

इतनी सी तो ये बात है...

Nisha Choudhary