एक सितारा टुट गया
एक सितारा टुटा
साथ उसका छूटा ।
क्या ही वजाह रही होगी वो
जब उसने सब सहा होगा ।
कैसे किसी से कुछ ना कहा होगा
ऐसा कोनसा जहा,
हमने बनाया होगा ।
काश वो हर बार मुस्कुराता ना
काश समज जाता की रो देता तो
कुछ बिगड जाता ना ।
शायद कही ना कही हम भी जिम्मेदार है
उसके ना जुड पाने का,
के शायद कही ना कही हमने एसा जहा बनाया
जहा बस दौलत पाना जरूरी है
के जहा खुशिया इसके बिना अधूरी है ।
ये क्या कर गये हम,
उसको हमेशा देखते देखते
अनदेखा कर गये हम ।
सब हो कर वो टुट ने से बच ना पाया
कुछ मायने नही हैं इन बेफिजूल चीजों का वो समज ना पाया ।
एक सितारा था चमकना उसका काम था
वही काम बस करता जला गया ।
एक सितारा था टुट गया
साथ उसका छूट गया ।
और दिल हमारा हमसे थोड़ा रूठ गया ।।
