होली

पावन त्योहार

जीवन में लाया

रंगों की

बौछार।

*********


होली

जला देती

अत्याचार, कपट, छल

निष्पाप भक्त

बचाती।

*********


होली

लाई रंग

हों सभी लाल

खेलें पलाश

संग।

*********


होली

देती छेद

ऊँच नीच के

मन से

भेद।

**********


होली

इक्कीस की

कोरोना की तूती

फिर से

बोली।

**********


बासुदेव

रखे चाहना

कवि शाला को

होली की

शुभकामना।


*****

1-2-3-2-1 शब्द

*****


बासुदेव अग्रवाल 'नमन'

तिनसुकिया