गाथ छंद


वृक्ष जीवन देते हैं।

नाहिं ये कुछ लेते हैं।

काट व्यर्थ इन्हें देते।

आह क्यों इनकी लेते।।


पेड़ को मत यूँ काटो।

भू न यूँ इन से पाटो।

पेड़ जीवन के दाता।

जोड़ लो इन से नाता।।


वृक्ष दुःख सदा बाँटे।

ये न हैं पथ के काँटे।

मानवों ठहरो थोड़ा।

क्यों इन्हें समझो रोड़ा।।


मूकता इनकी पीड़ा।

काटता तु उठा बीड़ा।

बुद्धि में जितने आगे।

स्वार्थ में उतने पागे।।

=============

*गाथ छंद* विधान:-


सूत्र राच "रसोगागा"।

'गाथ' छंद मिले भागा।।


"रसोगागा" = रगण, सगण, गुरु गुरु  

212 112 22 = 8 वर्ण

*****************


बासुदेव अग्रवाल 'नमन'

तिनसुकिया