ना जाने कौनसी घड़ी वो थी
जब नयन तुझसे लड़ाने चला मैं।
सपने बहुत बड़े थे मेरी जान
सब तुझपे लुटाने चला हूँ मैं।
जान बाकी ना है जिस्म में
महज इक कंकाल हूँ लेकिन
फिर भी साँसे जुटाने चला हूँ मैं।
याद रखे चाँदनी के पुजारी
कि अमावस की रात में दिये सा
जला हूँ मैं।
हूँ इक मुर्दा की पिंजर में
जां फूंकने चला हूँ मै।
थे लम्हे बड़े हसीन जो
तेरे साथ बिताये मैनें याद
करके बीते पल
तनहाई में मोहित कवि बन बैठा मैं।