मैं बोल रही हरियाली तुमसे 

तुम को सारी खुशियां अपर्ण , जीवन धन धान समर्पण ,

ये सारा जग मेरा दर्पण , नभ से भूमि मेरा आकर्षण ,

ऊष्मा शीत कर तेरा रक्षण , ममता स्नेह का मेरा लक्षण ।

मैं बोल रही हरियाली तुमसे 

मनुज मेरी महिमा बिसरा , तरण तराश मकानों का बसरा,

स्वार्थ में अंध तू गुमान में बिखरा ,नदियों में करकट पसरा

खग व्याकुल घर जो उजरा , प्राणी विचलित कौन शरण दुसरा ।

मैं बोल रही हरियाली तुमसे 

तू जन्मा मुझसे मुझमें ही मिल जाएगा, 

तेरा अहंकार ही तेरे अस्तित्व को मिटाएगा ,

अभिमान त्याग मन चिंतन से अपनाएगा ,

आपदा को टाल तू पुन्हा सुखी हो जाएगा ,

मै जननी तेरा कल्यान ही मुझको भाएगा ,

नैन खोल जब निसर्ग में स्वर्ग को बतलाएगा ।

                               ' शिव '