जलप्रलय में डूबा मैं मांग रहा हूं कुछ भरपाई ,

आसमान तूने क्या घनघोर तबाही बरसाई ,

वन उपवन , खेत खलियान हर ओर आपदा छाई ,

जलजला भूमि की विकट वेदना तुमसे कहां छुपाई , 

कौन अदालत डालू अर्जी , कौन करे अब सुनवाई ?

हिम्मत की जो बांध टूटी लड़ रहा बाढ़ से इक लड़ाई ,

यूं ना मूंह मोड़ो मुझसे मै भी हूं भारत की इकाई ,

उजड़ी बस्ती , शहर वीराना देख छूूट रही रुलाई ,

जलप्रलय में डूबा मैं मांग रहा हूं कुछ भरपाई ।


                                ' शिव '