(प्रिय पत्नी के लिए)


जिस तरह ठोस को द्रव्य में बदला

विज्ञान तो जानता था

पर मैं यह कला नहीं समझ पाया।

प्रेम पर व्याख्यान तो दे दिया

पर मैं तुम्हारी तरह प्रेम को परिभाषित नहीं कर पाया।

मैं झरने की तरह कूदना तो सीख गया

पर नदी की तरह बहना ना सीख पाया।

मैंने जटिलतम कंप्यूटर कोड तो कर लिए

पर रिश्तों की गांठें ना खोल पाया।

मैं गुज़रे वक़्त की यादों को न भूल सका

पर हमारे जरूरी दिनों को याद ना रख पाया।


 अब मैं धीरे धीरे रसायन विज्ञान के बजाए

 ठोस को द्रव्य में बदलने की कला सीख रहा हूँ

 कला का ये हुनर विज्ञान पर भारी पड़ता है,

 जहाँ रासायनिक क्रियाओं पर

 संवेदनाएं भारी रहती हैं।

 उत्प्रेरक की जगह एक शब्द भी बदल देते हैं

 बड़े बड़े समीकरणों को!


  • बलवंत नीब