मुख़्तलिफ़ अश्आर

-----------------------------

अख़बार में फ़कत पेड़ गिरा था 

बेघरी परिन्दों की सुर्खियां न हुई

--

हवायें भी रंग बदलने लगी 

ये मौसम की साज़िश तो नही

~

मिजाज़ उसका अब बदल   सा गया है

वो भी दुनिया के मुताबिक़ ढल सा गया है 

--

फूल खिलने दो तितलियाँ जरूरी है

घर परिवार में बच्चियाँ जरूरी है

--

कलम की हमलावरी आग उगलती है 

होने वाले वतन पे शहीद हो जाते हैं

--

जो जिधर की खा रहा है

वो उधर की गा रहा है 

--

~निमित्त निर्मूल