दीवार टूट रही हैं
कुछ वक्त पहले यहाँ एक दिवार थी
उसमे एक खिड़की थी
खिड़की के पास एक लड़की बैठी रहती थी
दिवार के इस तरफ एक दीवाना खड़ा रहता था
एक दिन यूँ हुआ की दिल टूट गया
कल खिड़की टूट गयी
आज वो दिवार टूट रही है
खिड़कीयों का टूटना
दीवारों का गिरना
दीवानो का मरना
अनवरत जारी है..
मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की दिवार फिर खड़ी होंगी
खिड़की फिर खुलेगी
खिड़की पर फिर कोई बैठेगा
दीवाने फिर आएंगे
क्यूंकि दीवारे प्रेम को नहीं बांध सकती
भले दरवाज़े बंद हो जाये
लेकिन खिड़किया पहले भी खुली थी खुलती रहेंगी|

