मन्दिर,मस्जिद,कौम,समुदाय,सम्प्रदाय,रीति रिवाज,

प्रथाएं

उत्कृष्ट हैं

लेकिन मैं भूखा हूँ


मुझे रोजगार चाहिए


इंसानियत हो गर वतन में


मुझे भारत वाला प्यार चाहिए

गाय,बकरी,सुअर, भैंस

उत्तम है

लेकिन मैं दिमागी बीमार हूँ


मुझे स्वास्थ्य,शिक्षा वाली सरकार चाहिए


हो सके न मोल मूल का


ऐसी धनवान सोच वाला व्यापार चाहिए

बालेन्द्र शर्मा