शकुनि की चालें अब,न मन्द खुशबुओं वालीं हैं

दिल्ली की सरगोशी में,अब राजनीत भी जाली है

सिंहासन की लालच में परिणाम दिखाये जाते हैं

सत्ता,स्वर्णिम सरकारें हैं लोकतंत्र को गाली है

शकुनि की चालें......

राष्ट्रप्रेम माहुर भूमि,टूटी बलिदानों की डाली है

यश,गौरव की शौर्यपताका राजनीती की थाली है

परसो इसको और कहो बस देश नहीं बिकने दूंगा

चुन ले चाहे फूल सभी फिर,जो बाग़ का माली है

शकुनि की चालें....

वर्तमान यूँ घूर रहा बदली शंका की गहरी काली है

धर्मांध चक्र की शक्ति से वो थाती मिटने वाली है

जो साहित्य बने दर्पण तो ये न सूर्य अस्त होने देगा

खुद युगों युगों से पुण्य धरा यह पीड़ा हरने वाली है

शकुनि की चालें.....

बालेन्द्र शर्मा