तुम......वो स्वाति हो
तरुवर के कोमल में अंचल में
वर्षा बनकर के आती हो...
तुम .....वो स्वाति हो....
प्रिय लगने वाली प्रेमकथा
उत्कृष्ट धरा की शरद घटा
हो ह्रदयों की कम विरह व्यथा
मन के निश्छल धागों में
अनवरत जले....वह बाती हो
तुम....वो स्वाति हो....
हो मधुरतान करे भंग ध्यान
अश्रु के बहते अमिट निशान
बिन चन्दा वाली वो काली शाम
ज्यों नदियां मिलतीं है सागर से,
उस चन्दा-चकोर की...ख्याति हो
तुम......वो स्वाति हो.....
बालेन्द्र शर्मा
