मुझे विरासत में मिली है,

मोहोब्बत जहालत की

खुशियों के जग से,

हटायी गयी हूँ

तभी तो,

कभी बालपन में,

कभी विधवापन में,

कभी पति के मरने पर सतायी गयी हूँ

मुझे विरासत में मिली है.......


एक सामान नहीं,तो और क्या हूँ

फ्रिज,कूलर,टी वी,

एक फोरव्हिलर के रेट में,

दुल्हन बनायी गयी हूँ

मुझे विरासत में मिली है.....


बताती हैं,मेरी हैसियत 

बातें लोगों की

जब एक मर्द दूसरे मर्द से कहता है

मुझे आर्डर मत दो,

मैं तेरी लुगाई नहीं हूँ

मुझे विरासत में मिली है......


आगे बढ़ना,ऊपर उठना

मुझे भी आता है

जो बढ़ गयी कुछ बड़ा कर गयी

सफलता को छोड़,

आज भी,

चरित्र की चर्चा बनायी गयी हूँ

मुझे विरासत में मिली है.......


बालेन्द्र शर्मा