न सही राखी कहीं से
एक खत मुझे तुम भेज देना
बातें तुम्हारी लड़कपन की
राखी से बढ़कर प्यारी बहना
है मुझे वो याद तेरा
छोटी बहस पर जिद में रहना
मैं मनाऊँगा तुझे बस
तू खुश रहे मेरी प्यारी बहना
सूनी कलाई इस बरस है
अगले बरस मेरे पास रहना
न सही राखी....
बालेन्द्र शर्मा

