कुछ परवाने,कुछ दीवाने जलते हैं तो जलने दो
मूल प्रेम के साथ सख्श कुछ चलते हैं तो चलने दो
हमें मोहब्बत एक सख्श की मिल जाये,मंजूर नहीं
देख अदा कुछ ख्याल नये गर पलते हैं तो पलने दो
हमें चाहिए सैर सपाटा उम्मीदों की गलियों से
प्रेम कही गर डूबे ढलकर,ढलते हैं तो ढलने दो
~ बालेन्द्र शर्मा "अनंत"

