जो जीवन देती है
वो नारी मां है
परिवार रक्षक है
मां की छांव आसमां है
वो संस्कार देने वाली
श्री राम की कौशल्या है
वो मानवता की उपासक
नारी देवी अहिल्या है
जो शिवाजी का गुरु बने
वो नारी जीजा यहां हैं
जो जीवन देती है
वो नारी मां है......
~बालेंद्र शर्मा "अनंत"
