अब समस्या उसे हो रही है 
जो सुनता सबकी है 
ये हम नहीं कह रहे हैं यह खबर 
मीडिया में अब तक की है 
किसानों का शायद सब 
ठीक ही चल रहा है 
क्योंकि चैनल पर न्यूज में
हिन्दू मुस्लिम निकल रहा है 
बेरोजगारी का आलम तो
पाकिस्तान में खराब है
इंडियन अखबारों में 
इसी खबर का प्रसार है
महंगाई की मार 
पड़ोसी देशों में ही शायद है 
क्यूंकि महंगाई वाली न्यूज से
भारत ही गायब है 
तभी तो प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 
हम सबसे आगे हैं
गलती इतनी सी हो गई है 
हम पीछे से भागे हैं 
~बालेन्द्र शर्मा 'अनंत'