मेरी वो सखियाँ
जिन्हें पता है मेरा हसना,रोना
और प्यार भरी बतियाँ
मेरी वो सखियाँ
मैं आज हूँ नहीं वहां
कल थी मगर अब गैर हूँ
छोड़करके साथ आज
बढ़ती जिंदगी की सैर हूँ
अब अकेलेपन में,तुम्हारी
हैं याद भरी रतियाँ
मेरी वो सखियाँ....
बस इजाजत थी हमें
विवाह तक ही साथ रहना
चाहकर मिलना है मुश्किल
परिवार अब अपना है गहना
मिल लेंगें फिर से मायके में
घर में आना सारी सखियाँ
मेरी वो सखियाँ
बालेन्द्र शर्मा

