किस बात की लड़ाई है

आज ये साफ़ हो गया

क्या करेगी शिक्षा,यहाँ

धर्म जुर्म करके भी माफ़ हो गया

किस बात की लड़ाई...


अभी हम और भी तमगवतन को धर्म के देंगे


जहालत से भरी इंसानियत


आगोश में लेंगे


क्या करना है उस सम्मान का


जो राख हो गया


किस बात की लड़ाई......



परमवैभव,इजाजत हो किताबो में

कहीं लिख दूँ

परिभाषा कहो मानवता की

धर्मों के तहत रख दूँ

इंसानियत को मारकर जहां

इन्साफ हो गया

किस बात की लड़ाई.....

बालेन्द्र शर्मा