कब रुका दिनकर अंधेरे की गहन काली घटा से

यह सत्य है चमकेगा आंगन प्यार से पूरव दिशा से

तुम लाख करलो कोशिशें बेड़ियों से बांधने की

गर खुशबू है वो फूल की तो फैलेगी वो खुद हवा से

और तुमको लग रहा है ये कली मुरझायेगी

वो बाग बनकरके खिलेगा नम दुआओं की दवा से


~ बालेंद्र शर्मा "अनंत"