तुम रहो या न रहो किरदार रहना चाहिये
लाखों बुराई हों दिलों में प्यार रहना चाहिये
बड़ा ही है कठिन ये रास्ता,अकेले चल सको तो चुन
अकेले चलने को हरदम तुम्हें तैयार रहना चाहिये
रहना चाहिये इंसानियत,मुकम्मल मौत होने तक
रहनुमा न सही लेकिन तुम्हें दिलदार रहना चाहिये

~ बालेंद्र शर्मा "अनंत"