मैं दोष लगाऊँ कवियों पर 
इतना साहस न आता है 
अक्षरजननी जो लिखती है
मन रोक नहीं वो पाता है 
यह दोष नहीं कवि वाणी का 
यह दोष है सत्ता गान का 
तिल तिल घुटती सच्चाई कहीं 
न लिखी व्यथा,के मान का 
तुम्हें नहीं दिखती पीड़ा 
इसमें मेरा कोई दोष नहीं 
यह कवि हृदय मेरा मन है 
जो लिखा कोई अफ़सोस नहीं

~बालेन्द्र शर्मा ‘अनंत’