है,शहर में रो रहा कोई

गाँव का बचपना लेकर

और उसकी याद टूटी

हकीकत कल्पना होकर

हमें भी दौड़ना है 

गाँव-शहर तब्दील करने में

बहुत परेशानियां है सोच लो

किलो को मील करने में

हकीकत तुम्हारी जगमगाहट

जुगनू भी जानते हैं

कल्पित यथार्थ को यहां 

सब सत्य मानते हैं

जो खो दिया,वो महज़ है

जिसे पा रहे,भारी सहज है

सम्बन्ध की कठिनाई को 

मत अर्थ से तौलो

अपनों से,हुए पापों को 

माफ़ी मांगकर धोलो

बालेन्द्र शर्मा