ये...ग़म पहला नही था
और वो...जिसे चाहता हूँ मैं
जिसकी यादों में गम को सिराहता हूँ मैं
उसका दामन .....मैला नहीं था
ये ......गम पहला नहीं था
इससे पहले भी वो मुझसे अपनी बात कह गई थी
बस,होते व्रक्ष से अलग पत्तों वाली,रात रह गई थी
रह गई थी ख़याल में,माँ-बाप की झिलमिल नजरें
सो खुद से दूर होने की कसम देने तक,मेरा मन
........बहला नहीं था
ये .....गम पहला नहीं था
बालेन्द्र शर्मा

