चाटुकार का गुण है अच्छा
फिर क्या खोना क्या पाना
बिलकुल भी आसान नहीं
है चाटुकार हो जाना

दब दब कर उठना सीखा
फिर दब कर उठ जाना
जब लहू बना है पानी
फिर,क्या जीना मर जाना
तुम्हें लगे की गलत हुआ
पर बोल नहीं कुछ पाना
सब अच्छा है कहते रहना
है चाटुकार हो जाना

~बालेंद्र शर्मा "अनंत"