तुम्हें मालूम है,मेरी बस तुम ही जरूरत हो
चेहरा नहीं,दिल से बला की खूबसूरत हो
गर मैने तेरी सीरत पे दिल को आजमाया है
जो करे राज हर दिल पर,तुम वो हुकूमत हो
तेरी शख्सियत जिस शख्स के भी नाम होगी वो
शीशे की तरह ढूंढेगा,तुझमें अपनी सूरत को
~ बालेन्द्र शर्मा 'अनंत'
