आजादी का अमृत उत्सव 

उत्सव है बलिदानों का 

शौर्य पराक्रम साहस 

घर की 

ख़ुशहाली की डालों का 


हमें पर्व मिला पंद्रह अगस्त 

अगणित माँगों के सूनेपन से 

सावन के महीने में सूनी 

राखी के ख़ालीपन से 

यह पर्व है नभ से ऊँचे भट

और वीरों के अरमानों का 

आज़ादी का अमृत उत्सव ......


हमें नहीं तोड़ना होगा 

उन यादों की ज़ंजीरों को 

ख़ून से लथपथ देह में 

आज़ादी से सनी लकीरों को 

हम भूल नहीं सकते हैं पल

क़ुर्बान भगत के दानों का 

आजादी का अमृत उत्सव.......


आज़ाद हुए हम अडिग खड़े

सुभाष चंद्र के घोष से 

गांधी के नीति स्वभाव

आज़ाद चंद्र के रोष से 

थी आजादी ये नवउदित सूर्य की 

था सम्मान कई सौ सालों का 

आज़ादी का अमृत उत्सव.....

बालेन्द्र शर्मा