आरजू है जो तुम क्यों बताते नहीं
दास्ताँ इश्क़ की यूँ छिपाते नहीं
तुम्हे डर है इसमें बिखरने का ज्यादा
प्रेम की ये तलफ क्यूँ मिटाते नहीं
आरजू है जो तुम....
क्या करें पल कहीं ये गुजरता नहीं
आँख नम होके गम ये निकलता नहीं
ख़्वाब में आप मिलने चले आईयेगा
क्या करें दर्द-ए-दिल कुछ सम्हलता नहीं
आरजू है जो तुम....
वो छुअन हाथ की भूल सकता नहीं
बात अहसास की तौल सकता नहीं
आप नजरें उठाके जरा देखियेगा
आपका जाने दिल क्यों मचलता नहीं
आरजू है जो तुम....
बालेन्द्र शर्मा

