जबसे तुमसे बात करना बंद हुई है
तुम और भी खूबसूरत लगने लगी हो

लगने लगे हो मेरे दिल के और भी करीब
क्योंकि यहाँ १०० प्रतिशत मेरा है, तुम्हारा कुछ भी नहीं

जहाँ मै बोल सकता हूँ,अपने दिल के किसी भी जज्बात को
तुम्हें लगा सकता हूँ गले से और कंधे पर कुछ आँसू की प्यार भरी बूँदें बिना पूछे ही छोड़ सकता हूँ,तुम्हें देख सकता हूँ कई घंटों, महीनों और सदियों अपने नजदीक से

~ बालेन्द्र शर्मा "अनन्त"