जो मुहल्ले में खड़ी थी एक किसी की बैलगाड़ी
उड़ते धुंए के शौक में शख्स उसको छोड़ आया
और खींच ली सारी हवा की रौनकें बड़े चाव से
बस दौड़लें सड़कों पे पहिए पेड़ सारे तोड़ आया

और अब हवा की गर्म आहट खेत में यूं झूमती है
मेढ़ के पौधों से ढांढस जलते बदन ने ओढ़ पाया
एक बैल की जोड़ी खड़ी मिट्टी को गोबर दे रही थी
अच्छी उपज की खाद से मृत्यु से रिश्ता जोड़ आया

~बालेंद्र शर्मा "अनंत"