चन्द शब्दों में ख़ुशियाँ बांटना तो सिखलो 

गम के मौसम में बहार लाना तो सिखलो 

जज़्बाती होने से पहले

ज़ज्बात को समझना तो सिखलो

ज़िन्दगी को आसान बनाना तो सिखलो 

 

ठोकर लगने से पहले 

रास्ते से पत्थर हटाना तो सिखलो 

मदद मांगने से पहले मदद करना तो सिखलो 

सम्मान पाने से पहले सम्मान देना तो सिखलो

ज़िन्दगी को आसान बनाना तो सिखलो

~बालानाथ राय 

शेरपुर कलाँ,गाज़ीपुर,उत्तर-प्रदेश