एक दिन था अकेला आज उनसे मुलाकात हो गयी
कुछ वो मुझसे कहने लगी कुछ मैं उसे कहने लगा
आज दिल से दिल की मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी
एक अनजाने अपने पहलू से मीठी कुछ बात हो गयी
वो तो बस मेरे दिल का हाल है इतनी बात वो कह गयी
आज दिल से दिल की मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी
मेरी सांसों में मेरी रूह में धड़कन बन के वो बस गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की रात हो गयी
आज दिल से दिल की मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी
~ बालानाथ राय
शेरपुर कलाँ, गाज़ीपुर,(उ.-प्र.)
