उसकी नजर का भरोसा क्यूं आता नहीं
वो तस्वीर से बाहर निकल क्यूं आता नहीं
मैं रोज़ करता हूं मरहम पट्टी दिल की
यह ज़ख्म ज़ालिम जाने भर क्यूं आता नहीं
है मुरव्वत अभी बाकी मुझे उसकी शायद
होश आता है मगर, होश क्यूं आता नहीं
क्यूं तमाम नहीं होती हिज्र की रात आख़िर
दो घड़ी को भी सुकून क्यूं आता नहीं
तुमने रक्खी ही क्यों इतनी रग़बत बख़्त" से
है मौजूद अगरचे फिर सामने क्यूं आता नहीं।
