प्रेम गया तो सब गया....

घर आँगन एक तो क्या हुआ
जो प्रेम गया तो सब गया,
साथ खाने - पीने से क्या हुआ
जो प्रेम गया तो सब गया,
सुख - दुख दीवारों में बँट गया
जो प्रेम गया तो सब गया,
बातें क्या पूछ परख भी खो गया 
जो प्रेम गया तो सब गया,
साथ जीने मरने से क्या हुआ
जो प्रेम गया तो सब गया।