हे गोविंद, क्षणिक भर तो याद करते
अपनी सखी द्रौपदी को
या निहार ही लेते अपनी अंगुली पर
बंधी आंचल सी औषधि को ,
दु:शासन हरता रहा अंधे के राज में
आज भी चीर तुम्हारी सखी के
दुर्योधन हंसता रहा निर्लज की तरह
देख नयन-नीर तुम्हारी सखी के
मेरे लिए ना सही
मगर इस समाज को समाज रखने ,
एक बार तो आते सखा
अपनी इस सखी की लाज रखने ।
