पड़ चूके है भारत के कदम चांद पर 
लहरा रहा है तिरंगा झमाझम चांद पर ,
बाधाओं के अमावस को शिकस्त देकर 
अंत: दमके प्रयासों के पूनम चांद पर ।

असफल हुए मगर उड़ान जारी रखी 
भूल पहले न उतरने का गम चांद पर ,
अनुभवों और कोशिशों ने दी है ऊंचाइयां 
अब डगमगाने वाले नहीं हम चांद पर ।

मिशन यहीं नहीं हुआ खत्म चांद पर 
है आगे अभी भूमिका अहम चांद पर ,
परखनी है बारीक से वातावरण को
रहती है सतह गर्म या नम चांद पर ।

एक तलाश जीवन को लेकर भी है 
संभव है या नहीं जीव जन्म चांद पर ,
अंत में गड़ेंगे अशोक स्तंभ की निशानी 
रोवर प्रज्ञान एवं लैंडर विक्रम चांद पर  ।

~© बद्री नाथ कोईरी