कल का सूरज शायद नसीब ना हो,

आज जो आप मेरे इतने पास है-2

कल शायद आप मेरे करीब ना हो ।

कल का सूरज शायद नसीब ना हो।।

बेझिझक कह दे वो सब बातें,

जिसे कहने के लिए सोचते हो कई रातें ।

आज भी जो ना कह पाया वो बातें अगर तुम-2

क्या पता इसे सुनने को कल,

तेरे पास तेरा हबीब ना हो,

कल का सूरज शायद नसीब ना हो।।

मत तोड़ो किसी का तुम विश्वास,

मुश्किल से किसी पर कोई करता है आस ।

मिलते-जुलते रहो एक-दूजे से दोस्तों-2

जाने किसकी बारी आये और,

कौन देखें किसकी लाश ।।

मौका मिले तो कर लो जाकर बातें दो चार,

क्या मालूम-2

कल शायद मिलने को,

तेरे पास कोई तरक़ीब ना हो ।

कल का सूरज शायद नसीब ना हो ।।

              - "बाबुसाहेब देव"✍️