उसके -

प्यार के घर में होगा,

एक कोना मेरा भी ।

हर खुशी के लम्हें में होगा,

एक कोना मेरा भी ।

हर आँसु के साथ में होगा,

एक कोना मेरा भी ।

हर ख़ौफ में शामिल होगा,

एक कोना मेरा भी ।

हर एक अदा पर होगा,

एक कोना मेरा भी ।

हर एक जज़्बात में होगा,

एक कोना मेरा भी ।

उसके हर धड़कन और सांस में होगा,

एक कोना मेरा भी ।।



一बाबुसाहेब_देव✍️